दिल ऐसा किसीने मेरा तोड़ा, बर्बादी की तरफ़ ऐसा मोड़ा-2

दिल ऐसा किसीने मेरा तोड़ा,  बर्बादी की तरफ़ ऐसा मोड़ा-2
एक भले मानुश को
अमानुश बनाके छोड़ा
दिल ऐसा किसीने मेरा तोड़ा
बर्बादी की तरफ़ ऐसा मोड़ा

साग़र कितना मेरे पास है,  मेरे जीवन में फिर भी प्यास है-2
है प्यास बड़ी जीवन थोड़ा
अमानुश बनाके छोड़ा...

कहते हैं ये दुनिया के रास्ते,  कोई मंज़िल नहीं तेरे वास्ते-2
नाकामियों से नाता मेरा जोड़ा
अमानुश बनाके छोड़ा...

डूबा सूरज फिर से निकले, रहता नहीं है अंधेरा-2
मेरा सूरज ऐसा रूठा, देखा न मैंने सवेरा
उजालों ने साथ मेरा छोड़ा
अमानुश बनाके छोड़ा
दिल ऐसा किसीने मेरा तोड़ा...


Comments

Popular posts from this blog

गुम है किसी के प्यार में, दिल सुबह शाम

तू प्यार तू प्रीत तू चांद तू रात

माना जनाब ने पुकारा नहीं