मेरे दिल में आज क्या है, तू कहे तो मैं बता दूँ

मेरे दिल में आज क्या है, तू कहे तो मैं बता दूँ
तेरी ज़ुल्फ़ फिर सवारूँ, तेरी माँग फिर सजा दूँ
मेरे दिल में ...

मुझे देवता बनाकर, तेरी चाहतों ने पूजा-2
मेरा प्यार कह रहा है,
मैं तुझे खुदा बना दूँ
तेरी ज़ुल्फ़ फिर ...

कोई ढूँढ्ने भी आए, तो हमें ना ढूँढ़ पाए-2
तू मुझे कहीं छुपा दे,
मैं तुझे कहीं छुपा दूँ
तेरी ज़ुल्फ़ फिर ...

मेरे बाज़ुओं मे आकर, तेरा दर्द चैन पाए-2
तेरे गेसुओं मे छुपकर,
मैं जहाँ के ग़म भुला दूँ
तेरी ज़ुल्फ़ फिर ...


Comments

Popular posts from this blog

गुम है किसी के प्यार में, दिल सुबह शाम

तू प्यार तू प्रीत तू चांद तू रात

माना जनाब ने पुकारा नहीं