प्यार दीवाना होता है, मस्ताना होता है

प्यार दीवाना होता है, मस्ताना होता है
हर खुशी से, हर ग़म से, बेगाना होता है
प्यार दीवाना...

(शमा कहे परवाने से, परे चला जा
मेरी तरह जल जायेगा, यहाँ नहीं आ ) -2
वो नहीं सुनता उसको जल जाना होता है
हर खुशी से, हर ग़म से, बेगाना होता है

(रहे कोई सौ परदों में, डरे शरम से
नज़र अजी लाख चुराये, कोई सनम से   ) -2
आ ही जाता है जिसपे दिल आना होता है
हर खुशी से, हर ग़म से, बेगाना होता है

(सुनो किसी शायर ने ये, कहा बहुत खूब
मना करे दुनिया लेकिन, मेरे महबूब  ) -2
वो छलक जाता है जो पैमाना होता है
हर खुशी से, हर ग़म से, बेगाना होता है

प्यार दीवाना होता है, मस्ताना होता है
हर खुशी से, हर ग़म से, बेगाना होता है


Comments

Popular posts from this blog

गुम है किसी के प्यार में, दिल सुबह शाम

तू प्यार तू प्रीत तू चांद तू रात

माना जनाब ने पुकारा नहीं