दिन महीने साल गुजरते जायेंगे

दिन महीने साल गुजरते जायेंगे 
हम प्यार में जीते प्यार में मरते जाएँगे
देखेंगे, देख लेना-२ 
दिन महीने साल गुज़रते जाएँगे
हम प्यार में जीते प्यार में मरते जाएँगे
देखेंगे, देख लेना-२ 

तुमको हमने मान लिया रब तुम जानो-
हम ये जानें बाक़ी सब तुम जानो
क्या कहना है क्या नहीं ये (अब तुम जानो -२)
तुम जो कहोगे हम वो करते जाएँगे
हम प्यार में जीते प्यार में मरते जाएँगे
देखेंगे, देख लेना-२ 

दुख सुख का साथी ( हाँ जी-२ ) तुम्हें बनाया है -
हमने जीवन का साझी हाँ जी तुम्हें बनाया है
दिल की नईया का माझी (तुम्हें बनाया है -२)
इस पार से उस पार तरते जायेंगे 
हम प्यार में जीते प्यार में मरते-२ जाएँगे
देखेंगे, देख लेना-३



Comments

Popular posts from this blog

गुम है किसी के प्यार में, दिल सुबह शाम

तू प्यार तू प्रीत तू चांद तू रात

माना जनाब ने पुकारा नहीं