ॐ शान्ति ॐ, शांति-शांति ॐ

हे, तुमने कभी किसी से प्यार किया? किया!
कभी किसी को दिल दिया? दिया!
मैंने भी दिया!

मेरी उमर के नौजवानों
दिल न लगाना ओ दीवानों
मैंने प्यार करके
चैन खोया, नींद खोयी
अरे झूठ तो कहते नहीं हैं
कहते नहीं हैं लोग कोई
, प्यार से बढ़कर नहीं है
बढ़कर नहीं है रोग कोई
चलता नहीं है दिल दे के यारों
इस दिल पे जोर कोई
इस रोग का नहीं है इलाज
दुनिया में और कोई
तो गाओ..
ॐ शान्ति ॐ, शांति-शांति ॐ

मैंने किसी को दिल देके कर ली
रातें खराब देखो
आया नहीं अभी तक उधर से
कोई जवाब देखो
वो ना कहेंगे तो खुदकशी
भी कर जाऊंगा मैं यारों
वो हाँ कहेंगे तो भी ख़ुशी से
मर जाऊँगा मैं यारों
तो गाओ..
ॐ शान्ति ॐ, शांति-शांति ॐ

जो छुप गया है पहली नज़र का
पहला सलाम लेकर
हर एक सांस लेता हूँ अब मैं
उसका ही नाम लेकर
मेरे हजारों दीवाने
अब मैं खुद बन गया दीवाना
ये वक़्त तुमपे आ जाए प्यार में
तो ये गीत गाना
सिंग..
ॐ शान्ति ॐ, शांति-शांति ॐ


Comments

Popular posts from this blog

गुम है किसी के प्यार में, दिल सुबह शाम

तू प्यार तू प्रीत तू चांद तू रात

माना जनाब ने पुकारा नहीं