नदिया चले चले रे धरा

नदिया चले चले रे धरा चंदा चले चले रे तारा, तुझको चलना होगा तुझको चलना होगा    

जीवन कहीं भी ठहरता नहीं है -२, आंधी से तूफान से डरता नहीं है
तू न चलेगा तो चल देंगी रहे -२, मंजिल को तरसेंगे तेरी निगाहें
तुझको चलना होगा तुझको चलना होगा

पार हुआ वो रहा जो सफर में -२, जो भी रूका घिर गया वो भंवर में
नाव तो क्या बह जाये किनारा -२, बड़ी ही तेज समय की है धरा
तुझको चलना होगा तुझको चलना होगा
नदिया चले चले रे धरा चंदा चले चले रे तारा, तुझको चलना होगा तुझको चलना होगा  


Comments

Popular posts from this blog

गुम है किसी के प्यार में, दिल सुबह शाम

तू प्यार तू प्रीत तू चांद तू रात

माना जनाब ने पुकारा नहीं