प्यार दीवाना होता है

प्यार दीवाना होता है मस्ताना होता है हर ख़ुशी से हर गम से बेगाना होता है -२

शमा कहे परवाने से परे चला जा, मेरी तरह जल जायेगा यहाँ नहीं आ -२
वो नहीं सुनता उसको जल जाना होता है हर ख़ुशी से................................
प्यार दीवाना होता है...................................हर ख़ुशी से................................

रहे कोई सौ पर्दों में डरे शरम से, नजर अजी लाख चुराए कोई सनम से -२
आ ही जाता है जिसपे दिल आना होता है हर ख़ुशी से................................
प्यार दीवाना होता है.....................................हर ख़ुशी से................................

सुनो किसी शायर ने ये कहा बहुत खूब, मना करे दुनिया लेकिन मेरे महबूब -२
वो छलक जाता है जो पैमाना होता है हर ख़ुशी से...........................................
प्यार दीवाना होता है..............................हर ख़ुशी से...........................................

Comments

Popular posts from this blog

गुम है किसी के प्यार में, दिल सुबह शाम

तू प्यार तू प्रीत तू चांद तू रात

माना जनाब ने पुकारा नहीं